Lkhsar news

रेलवे फाटक बंदी के विरोध में प्रदर्शन तथा एसडीएम के माध्यम से रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन ।

रेलवे फाटक बंदी के विरोध में प्रदर्शन तथा एसडीएम के माध्यम से रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन ।
लक्सर क्षेत्र के ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर रेलवे फाटक नं 502/बी पर रेल प्रशासन के निक्कमेपन के कारण लगातार फाटक बंदी हो रही है, इस फाटक बंदी से कई ग्रामो की जनता और किसानों को भारी परेशानी हो रही हैं , फाटक बंदी के विरुद्ध कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फाटक बंदी के विरूद्ध मौके पर प्रदर्शन करते हुए रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की , इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कहा कि 30 मिनट से लेकर 2-30 घंटे तक लगातार हो रही फाटक बंदी के विरुद्ध रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए मेरे द्वारा लाइव वीडियो भी वायरल किया गया तथा फाटक मैन संजीव कुमार से शिकायत पुस्तिका मांगी तो उसने बताया कि शिकायत पुस्तिका फाटक पर मौजूद नही हैं , राजेश रस्तौगी ने रेल मंडल प्रबंधक मुरादाबाद को मो0 न0 9760534000 पर अपने मो0न0 9837389811 से पांच बार खड़ंजा फाटक बंदी की बात करनी चाही किन्तु डीआरएम ने फोन अटेंड नही किया तो राजेश रस्तौगी ने ग्रमीणों सहित तहसील परिसर पहुँच कर उपजिलाधिकारी गोपाल राम बेनीवाल के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री के नाम ज्ञापन पत्र प्रेषित किया , उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुये राजेश रस्तौगी ने बताया कि आज लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस निकलने के बावजूद भी फाटक नहीं खोला ,मैं फाटक पर मौजूद था फाटक मैन संजीव कुमार से बात करने पर पता चला तो उसने बताया कि अभी रायसी में एक ट्रेन खड़ी है जब वो ट्रेन लक्सर पहुंच जाएगी तब फाटक सहायक स्टेशन मास्टर लक्सर से अनुमति लेकर खोली जाएगी और जब तक अनुमति नहीं मिलेगी तब तक फाटक नहीं खुलेगी , रेल प्रशासन के इस निकम्मे पन से जनता में बड़ी नाराजगी है और यही नाराजगी किसी दिन बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकती है इसलिए समय रहते लगातार फाटक बंदी की समस्या से ग्रामीण जनता को निजात मिलनी चाहिए राजेश रस्तौगी ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द फाठक बंदी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सेवा दल रेलवे फाटक पर धरना देने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी ज्ञापन पत्र प्रेषित करने वालों में सुरेंद्र शर्मा , चौधरी लोकेश कुमार, सोनू पालीवाल ,सोनू गुर्जर, राजेंद्र धीमान ,मोहित सत्संगी ,पदम सिंह चौहान ,छबीला सिंह,बिना रस्तोगी , सोनू सैनी, मोहन सैनी, आदिउपस्थित थे ,उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन पत्र पर आश्वासन देते हुये कहा कि समय पर रेलमंत्री को आपका ज्ञापन पत्र भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *