रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
हरिद्वार में मिलावटी कूटू का आटा खाने से हुई फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग जागा है। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुट्टू का आटा बेचने वाले कई थोक और फुटकर की दुकानों से सेंपल लिए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग की टीम समय-समय पर सेंपलिंग करती है। फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद से सेंपलिंग की कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है। अभी तक 6 जगहों से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए गए हैं। विभागीय कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
उल्लेखनीय हैं कि बीती रात कुट्टु का आटा खाने के बाद हरिद्वार के अलग अलग इलाकों में सैकड़ों लोग फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए। हरिद्वार के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि मरीजों को मेला अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा। हरिद्वार जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाय। कुट्टु का आटा बेचने वाले थोक कारोबारियों के यहाँ सेम्पलिंग की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे दिन अलग अलग इलाकों में सेम्पलिंग की कार्रवाई की जा रही है। टीम बनाकर हरिद्वार के एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चिन्हित किये गए कई थोक विक्रेताओं के यहाँ सेम्पलिंग की कार्रवाई भी की गई।




