रिपोर्ट महीपाल शर्मा
बहादराबाद चैत्र नवरात्रि का शुभारम्भ कल ( आज ) 2 अप्रैल से होने जा रहा है l आज ही भारतीय नाव नवर्ष विक्रम संवत 2079 का भी आरम्भ हो जाएगा l चैत्र प्रतिपदा से माता जगत जननी के नौरात्रे प्रारभ हों रहे हैं, जन्मे माता के भक्त 9 दिन तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना जर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं l दुर्गा सप्तशाती में कहा गया हैं कि जो भक्त नवरात्रो में माता भगवती कि विधि विधान और श्रद्धा केसाथ पूजा करता हैं उस पर माता प्रसन्न हों कर उसकी सभी मनोकामनाए पूर्ण करती हैं, प्रातः स्नान आदि नित्य कर्म के पश्चात् लकड़ी के फट्टे पर लाल रंग का वस्त्र बिछा कर उस पर भगवती कि तस्वीर जिसमे भगवती शेर पर सवार हाथ में त्रिशूल ले कर महिषासुर का वध कर रही हों अथवा मिट्टी से बनी माँ की मूर्ति की स्थापना करें, जौ बोए, माता के सामने शुद्ध देसी घी की अखंड ज्योति जलाए l कलश की स्थापना करें l माता के सामने पूर्वांभिमुख बैठ कर अचमन ले, दुर्गा सप्तशाती कि स्थापना कर भक्ति भाव के साथ पाठ करे l सप्तशाती में कहा गया है कि जौ भक्त नवरात्रो में माता के सामने बैठ कर सप्तशाती के पाठों का पूरा पूरा पाठ उच्च स्वर में करता है उस पर माता प्रसन्न होती है l एस लिए भक्तो को माता की कृपा प्राप्त करने के लिए भगवती दुर्गा की सप्तशाती का पूरा पूरा पाठ करना चाइए l




