रिपोर्ट महिपाल शर्मा
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राव अफाक अली की पत्नि के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवासी सलेमपुर में पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत का लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया और कहा कि वे हरिद्वार छोड़ कर गए जिसका जनता को गहरा दुख है l हरीश रावत का हरिद्वार से गहरा नाता है उन्हें हरिद्वार में ही रहकर कांग्रेस को मज़बूत करने कि जरुरत है l जनता ने कहा कि हरिद्वार कि जनता उन्हें आगामी लोक सभा चुनाव में भारी मतों से जिता कर दिल्ली भेजेगी l इस अवसर पर राव गर्मन अली एडवोकेट, हाजी रशीद, राव मन्नवर, शाहबाज अली एडवोकेट, राव अब्दुल्लाह, यावर, अरमान, मोईन, रुकनुद्दीन, इब्राहिम, राव कासिफ, आबाद अल्वी, राव हमीद, मास्टर फुरकान, अख्तर ठेकेदार, एफाम, मुन्ना कुरैशी, मुकुल चौहान, महेश शर्मा, आदिल, रिजवान, नरेश कुमार, सगीर, नदीम, डॉक्टर एम रहमान, राव वारिस, राकेश आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे l




