17 फरवरी 2023 को घर से बगैर बताओ गए बालक को पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया l
लक्सर पुलिस ने घर से 17 फरवरी 2023 को बगैर बताए घर से गए बालक को ढूंढ कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है l लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को सोहन वीर निवासी ग्राम महाराजपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई थी कि आयुष पुत्र तरुण कुमार शाम 5:00 बजे से बिना बताए कहीं चला गया है उन्होंने बताया उसकी हमने बहुत तलाश की लेकिन वह नहीं मिला जिसमें लक्सर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 18 फरवरी 2023 को आयुष पुत्र तरुण को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से ढूंढ कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है अपने बालक को पाकर उसके परिजन बहुत खुश हुए और उन्होंने लक्सर पुलिस को सैल्यूट करते हुए धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि लक्सर पुलिस ने हमारी हद से ज्यादा मदद की है क्योंकि हम ना जाने कहां कहां अपने बालों को ढूंढते l



