आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में सिद्धि विनायक गैस एजेंसी ज्वालापुर की ओर से सेफ्टी क्लीनिक कार्यशाला का आयोजन छात्राओं के लिए किया गया सेफ्टी क्लीनिक कार्यशाला में रिशु त्यागी और पुनीत रस्तोगी ने बताया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं रेगुलेटर और गैस पाइप के लीकेज होने से होती हैं कुछ सावधानियों का प्रयोग कर हम इन दुर्घटनाओं से बच सकता है हमें गैस का प्रयोग करने के बाद सिलेंडर को ऑफ कर देना चाहिए और समय-समय पर गैस पाइप को चेक करते रहना चाहिए अच्छी कंपनी के पाइप का ही प्रयोग करना चाहिए रेगुलेटर मैं कोई भी कमी होने पर उसे बदला जा सकता है इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा रेगुलेटर पर लिखी सावधानी प्रयोग करना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सिद्धिविनायक की ओर से कार्यशाला आयोजित करने पर धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि बताई गई सावधानियों का प्रयोग करके हम दुर्घटना से बच सकते हैं उन्होंने सभी -छात्राओं को बताई गई सावधानी को अपने घर पर भी साझा करने के लिए कहा इस अवसर पर सुदेश कुमार अमित चौहान विकास यादव सतीश शास्त्री बीर सिंह आदि उपस्थित रहे




