लकसर पुलिस ने गुमशुदा मां बेटे को तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द l उमंग कुमार पुत्र सुखबीर निवासी सुल्तानपुर लक्सर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी दिनांक 06 /01/2022 को अपने 1 साल के बेटे को लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई रिश्तेदारी व आसपास में काफी तलाशने पर नहीं मिली जिस की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी क्रमांक 02 /23 पंजीकृत कर गुमशुदा मां व नवजात शिशु की तलाश गंभीरता से की गई, जिसके परिणाम स्वरूप गुमशुदगी पंजीकृत होने के मात्र 12 घंटे के भीतर ही गुमशुदा मां क़ो उनके एक वर्ष के बेटे को हरिद्वार रानीपुर मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया, जिससे पूछताछ करने पर अपने पति से नाराज होकर ससुराल और मायके वालों को बिना बताए हरिद्वार आना बताया, गुमशुदा महिला एवं बच्चे को सकुशल वापस पाकर उनके परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया




