5000रूपये का इनामी फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार खानपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी अभियुक्त को मसखन फिना बिजनौर उत्तर प्रदेश से देर रात दबिश देकर गिरफ्तार किया है खानपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी हेतु इनामी श्रेणी में उद्योषित ₹5000 इनाम रखा था इनामी अभियुक्त के खिलाफ थाना खानपुर में पंजीकृत मु o अ o स 127/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 470 भाo द oवि o मैं मुकदमा पंजीकृत था अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत के समय से ही लगातार फरार चल रहा था पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी अपनी गिरफ्तारी से लगातार फरार चल रहा था जिसकी धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष खानपुर दवारा टीम का गठन किया गया जिसमें रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष खानपुर, उ o नि o नवीन चौहान, कानि o अजीत तोमर, कनि o रविंद्र सिंह रावत आदि की टीम बनाई गई जिस पर पुलिस ने भुखमरी के बताए ठिकाने की घेराबंदी कर युक्तको पंकज पुत्र राय बहादुर निवासी ग्राम पीना तo चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को मसखन फिना बिजनौर उत्तर प्रदेश से देर रात दबिश देकर दबोच लिया जिसको आज आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l



