अवैध खनन पर पुलिस कस रही है लगातार शिकंजा खनन माफिया के दिलों में पुलिस का खौफ।
✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
लंढोरा दिनांक 27.11.22 को प्रभारी निरीक्षक कोत0 मंगलौर को सूचना प्राप्त हुई * गाधारौना लंढौरा* क्षेत्र मैं ट्रैक्टर ट्राली से खनन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी लंढौरा को मय हमराही के भेजा गया उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा कि एक ट्रैक्टर खनन सामग्री से भरा हुआ है को कब्जे पुलिस लेकर एमवी एक्ट सीज कर दिया गया है। खनन के संबंध में रिपोर्ट प्रेषित की जा रही हैl वही चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को लगातार सूचना मिल रही थी गाधारोना मैं बालाजी रोड पर रोजाना खनन किया जा रहा है इस सूचना पर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने तुरंत एक्शन ले कर ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। उन्होंने खनन माफिया को चेतावनी देते हुए कहा अगर कहीं भी अवैध खनन होता हुआ पाया गया उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विवरण सीज वाहन
- एक ट्रैक्टर ट्रॉली सोनालिका नीला रंग
पुलिस टीम - उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह
- कॉन्स्टेबल मनीष
- कॉन्स्टेबल अरुण चमोली




