Uncategorized

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई l

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई l
बहादराबाद 31 अक्तूबर ( महिपाल )
कुलपति प्रोफेसर दिनेशचन्द्र शास्त्री के निर्देशन में रन फ़ॉर यूनिटी दौड़ विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुई। कुलपति शास्त्री ने देश के महापुरुषों की जयन्तियां विश्वविद्यालय में मनाए जाने पर विशेष जोर दिया है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए योग विज्ञान विभाग के सभागार में विश्वविद्यालय के शिक्षकों,छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सरदार पटेल द्वारा किये गए राष्ट्रहित के कार्यों से छात्रों को परिचित कराते हुए पटेल को श्रद्धांजलि दी गयी।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण आधिष्ठाता डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ने बताया कि छात्र छात्राओं के बीच पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में रन फ़ॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन भी किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में कार्तिक श्रीवास्तव प्रथम,राजन पांचाल द्वितीय तथा सौमित्र तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में सोनाली प्रथम,शिखा मलिक द्वितीय तथा वर्षा चौहान तृतीय रहीं। क्रीड़ाधिकारी डॉ चंद्रशेखर शर्मा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। रन फ़ॉर यूनिटी को योग विभागाध्यक्ष डॉ कामाख्या कुमार ने हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ने जूडो कराटे का प्रशिक्षण भी छात्र छात्राओं को दिया।उन्होंने विशेषकर छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स प्रदान किये। उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों में छात्र छात्राएं अपनी रक्षा कर पाएं,इसलिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण प्रत्येक छात्र छात्राओं को अवश्य लेना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ राम खंडेलवाल, डॉ मनोज किशोर पंत, प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ रत्न लाल,ब्रह्म कुमार शर्मा,सरदार निर्मल सिंह तथा नाथी राम ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *