पंचायत चुनाव ने पकड़ा जोर, महिलाए घर घर जा कर मांग रही हैं वोट l
बहादराबाद 19 सितंबर ( महिपाल शर्मा ) हरिद्वार जनपद में लगभग डेड साल की देरी से हो रहे त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव आगामी 26 सितम्बर को होने हैं जिसमें चुनाव लड रहे उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं जैसे जैसे चुनाव की तारीख निकट आ रही है उम्मीदवार प्रचार में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करने के लिए हर हथकंडे अपनाने में लग गए हैं, जिसमें पोस्टर, बैनर, फ्लेक्सी, हेंडबिल तो हैं ही वहीं महिलाए भी घर घर जा कर वोट मांगने में लग गई हैं l कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपने आप को पीछे नहीं छोड़ना चाह रहा है, दिन भर लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार, दिन निकलते ही घर घर दस्तक देना, महिलाओं को आगे कर प्रचार करना, सभी जगहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है l ग्राम प्रधान पद तो बहुत बड़ा पद होता है जिसमें पोस्टर वार, फ्लेक्सी आदि चुनाव प्रचार सामग्री का प्रयोग होना ही चाहिए लेकिन इस चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत दिखने में जूट गए हैं l उम्मीदवारों ने अपने अपने कार्यालय खोल कर वोटरों को लुभाने के लिए दावते देना शुरू कर दिया है जबकि चुनाव प्रचार में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक सिमित धन राशि ही खर्च करने की इजाजत दी है परन्तु इस आदेश का कहीं पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है l




