Uncategorized

वोटरों को पिलाई जा रही है शराब, 5 से 7 की मौत की खबर l

वोटरों को पिलाई जा रही है शराब, 5 से 7 की मौत की खबर l
बहादराबाद 10 सितम्बर ( महिपाल )
थाना पथरी के फूलगढ में पंचायत चुनाव में बांटी जा रही शराब पीकर लगभग 7 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि दर्जनों लोग गंभीर है जिन्हे इलाज के लिए जिला चिकिसालय हरिद्वार में भर्ती कराया गया है l थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा लोगो को वोट के लिए शराब बांटी जा रही है जिसकी ओवर डोस के कारण ग्राम फूलगड़, शिवगढ के 7 साथ लोगों ने दम तोड़ दिया है ओर दर्जनों लोग गंभीर हैं जिन्हे हायर सेंटर तथा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है l हादसे की खबर लगते ही गाँव में कोहराम मच गया, बताया जा रहा है कि शराब पीकर मरने वालों में गत दो दिन से इजाफा हो रहा था लेकिन न तो ग्रामीणों और न ही पुलिस ने इस पर कोई ध्यान दिया अगर पुलिस समय रहते कोई ठोस कदम उठा लेती तो आज गाँव में शवों का अम्बर नहीं लगता l सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बीते कल भी शराब पीने से गाँव के दो लोगों की मौत हो गई थी लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी जो पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाने के लिए काफ़ी है l बीती रात गावं में चुनाव लड रहे उम्मीदवारों द्वारा वोटरों को शराब दी गई जिसे पीकर 5 लोगों सहित दर्जनों लोग गंभीर बीमार हो गए जिनमे से बिरम पुत्र बलजीत उम्र 60 साल, अरुण पुत्र चंद्रभान उम्र 40, राजू पुत्र सेवा राम उम्र 47, अमरपाल पुत्र गोपाल 36, मनोज पुत्र धर्मवीर, किशन पुत्र राजेंद्र 32, तेजू पुत्र राम सिंह 60 वर्ष शराब की भेंट चढ़ गए l पुलिस ने जहरीली शराब होने से इनकार किया है वहीं जाँच की जा रही है कि क्या शराब में जहर मिला था ? उल्लेखनीय है कि दो साल पहले थाना भगवानपुर व थाना झबरेड़ा में भी जहरीली शराब पीने से 50 लोगों कि मौत हो गई थी, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान चलाया है और ऐसे ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है जहाँ शराब का भण्डारण व वितरण किया जाना संभव हो सकता है l पुलिस अब चुनाव लड़ने वालों पर भी नजर रख रही है और पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है जो अवैध शराब के ट्रांसपोटशन, भण्डारण कि खबर लगा रहा है l समाचार लिखें जाने तक अब तक 7 लोगों के मरने कि पुष्टि हुई है लेकिन मोतों कि संख्या बढ़ने कि सभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *