Uncategorized

पिरान कलियर।कलियर थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक नशा तस्कर को प्रतिबंधित नशे की दवाईयों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है

पिरान कलियर।कलियर थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक नशा तस्कर को प्रतिबंधित नशे की दवाईयों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 600 अल्पराजॉ़लम टेबलेट बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस मे मुकदमा दर्ज करने के बाद उसें कोर्ट मे पेश किया,जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति माजरी चौक से करीब डेढ़ सौ मीटर आगें मेहवड़ नागल रोड़ ईमलीखेडा के निकट बैठा है और नशे की प्रतिबंधित दवाईयों की सप्लाई कर रहा है।सूचना मिलतें ही पुलिस ने उक्त व्यक्ति की घेराबंदी की और उसें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसकें पास से नशे की 600 अल्पराजॉ़लम टेबलेट बरामद हुई है।पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम मांगा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी ग्राम सरहाली थाना जमशेद जिला जालंधर पंजाब बताया है।बताया गया है कि आरोपी लम्बे समय से नशीली दवाईयों का अवैध कारोबार कर रहा था।थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस मे मुकदमा दर्ज किया गया है और उसें कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी,सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह,नवीन नेगी,कांस्टेबल अरविंद तोमर,पंकज कुमार आदि सामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *