लक्सर तहसील क्षेत्र के रामपुर राय घटी एवं सोपरी मैं घर-घर चल रहा है रेत का अवैध खनन जहां सरकार द्वारा पट्टा और घाट पूरी तरह से बंद है वहीं ग्रामीण बुगियों से रेत निकालकर अपने घरों में इकट्ठा करते हैं और रात में 9:00 बजे टरौली में भरकर बाहर भेजते हैं आज रामपुरा घाटी से एक रेत के ट्रैक्टर को अधिकारी ने सीज कर पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया वही बिशनपुर कुंडी से मिट्टी से भरा हुआ एक ट्रैक्टर को भी अधिकारियों द्वारा सीज किया गया अधिकारी का कहना है कि अवैध खनन क्षेत्र में नहीं करने दिया जाएगा अगर कोई करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा आज भी खनन अधिकारी क्षेत्र में निकले ही थे कि एक ट्रैक्टर बिशनपुर कुंडी दूसरा ट्रैक्टर रामपुर राय घटी में रेत का भरा हुआ सीज किया गया जिससे क्षेत्र के अन्य खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा और जहां के तहां ट्रैक्टर खड़े कर दिए




