Uncategorized

मौत की छलांग लगा रहे हैं कावड़िया, प्रशासन रोकने में नाकाम l

मौत की छलांग लगा रहे हैं कावड़िया, प्रशासन रोकने में नाकाम। रिपोर्ट महिपाल शर्मा


कावड़ पटरी से गंगा जल लेकर अपने शहरों की ओर लौटने वाले कावड़िया बहादराबाद के तेज बहाव नाले में मौत की छलांग लगा रहे हैं l हलाकि पुलिस ने कवडियो के रास्तो पर एस पी ओ तथा जवानो को तैनात किया है परन्तु तेज नाले के पास किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है जिससे कवडीए बिना किसी रोक टोक के तेज नाले में नहा रहे हैं l उल्लेखनीय है कि यह तेज नाला आपने तेज बहाव तथा दोनों किनारो के पक्के होने के चलते अनेको जिन्दगियो को लील चुका है, गर्मी के मौसम में इस तेज बहाव नाले में आस पास के लोग, ट्रक चालक नाहते हैं और दर्ज़ेनो लोग हर साल इसमें डूबते हैं, यहां हर समय दो थानो रानीपुर की चौकी और बहादराबाद पुलिस की पिकेट निगारानी करती हैं लेकिन नाले में नहाने से किसी को रोकती नहीं जिस कारण हर साल दर्ज़नो लोग अकारण कल के गाल में समा जाते हैं l सावन में जल लेकर लौटने वाले कवडीए यहां नहाते हैं नहर पटरी पर लगे भंडारे भी इस घटना में अपनी अहम् भूमिका निभाते हैं क्योंकि जल लेकर लौटने वाले कावड़िया यहां आराम करने और भण्डारो में भोजन करने के लिए ठहरते हैं जो गर्मी व थकान दूर करने के किए इस मौत के नाले में नहाने का लालच नहीं छोड़ पते ओर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं l कारण हैं इसका पक्का होना इस नाले का फर्श, दीवारे सभी सीमेंट से बानी हैं जिनमे कई जम जाती है, जो इस नाले में उतरता है वह तेज पानी के बहाव में बहने लगता है, दीवारे सीमेंटिड होने ओर बाहर निकलने का राश्ता न होने के कारण अपनों जन गँवा देते हैं इस नाले में गत वर्ष भी इसी जगह कवडीए के डूबने से मातम छा गया था l उसके बाद भी पुलिस ने यहां उचित व्यवस्था नहीं की है l कावड़ियों का जीवन बचाने के लिए यहां पुलिस को अतिरिक्त निगरानी की जरुरत है ताकि कावड़ियों को नाले में मौत की छलांग लगाने से रोका जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *