Uncategorized

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर ने शुगर मिल जेएम को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर ने शुगर मिल जेएम को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन

मिल परिसर में किसानों की सुविधाएं दुरुस्त करने और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

लक्सर किसानों की विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने गुरुवार को लक्सर शुगर मिल पहुंचकर प्रबंधन के सामने आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी परविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मिल के जेएम से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से संबंधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
भाकियू तोमर पदाधिकारियों ने कहा कि गन्ना किसान मिल से जुड़ी व्यवस्थाओं पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में मिल परिसर में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की मूलभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं और अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
जेएम ने किसान प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाकियू तोमर लगातार संघर्ष करता रहेगा और समस्याओं के समाधान तक किसानों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी गढ़वाल मंडल प्रभारी विकास वालिया अमरेज असलम पहल सिंह, रहतु सिंह यशपाल कलिराम इमरान आजम अमजद पप्पू सलमान डॉ. इखलाक खान विवेक कुमार सोनू खटाना जीतेन्द्र खटाना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *