Uncategorized

विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना ही भाजपा का संकल्प : आदेश चौहान


विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना ही भाजपा का संकल्प : आदेश चौहान
रानीपुर के रोशनाबाद में लॉकिंग टाइल्स से बनने वाली विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

बहादराबाद/ हरिद्वार (बी बी चंदेला ) ग्राम रोशनाबाद में रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान द्वारा प्रस्तावित विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का आज विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। इन सड़कों का निर्माण लॉकिंग टाइल्स के माध्यम से किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनहित में लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार होगा।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनका संकल्प है।

निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, पूर्व मंडल महामंत्री चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय पाल, ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के राहुल पाल, अक्षय पाल, दीपक पाल, अभिषेक पाल, सन्नी पाल, अमित कुमार, संजीव चौधरी, धीरज कुमार, पुनीत पाल, महेंद्र पाल, राहुल पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *