‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन l
बहादराबाद
उत्तराखंड संस्कृत वि०वि० में 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न विभागों – ज्योतिष, वेद, व्याकरण, साहित्य, हिंदी, शिक्षाशास्त्री (बी०एड०), योग आदि विभागों के 22 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से भविष्य की योजनाओं,सांस्कृतिक धरोहर, वैज्ञानिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सौहार्द्र को लेकर अपने विचारों को लेखनी के माध्यम से व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प महाभियान की नोडल अधिकारी प्रो० विंदुमती द्विवेदी सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर उमेश कुमार शुक्ल द्वारा विद्यार्थियों को निबंध लेखन से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ० अनूप डॉ० धीरज चौहान,डॉ० सूर्य कुमार पाण्डेय,डॉ० सर्वेश ओझा आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।



