Uncategorized

नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने खोला राज

नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने खोला राज

लक्सर बुजुर्ग को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद गोदाम से पीतल और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का लक्सर पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 किलो पीतल व पाइप, 1500 रुपये और चोरी के माल से खरीदी गई अपाचे बाइक बरामद हुई है।
खुलासे में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समीप पांडेय और हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाईं, जिन्हें तकनीकी जानकारी से जोड़कर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के बेहतर तालमेल से पुलिस को सफलता मिली।
पुलिस ने पीपली पुल के पास सुल्तानपुर रोड से विनित, टिन्कू उर्फ कृष्ण और रविन्द्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 25 अगस्त को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर गोदाम के लोगों को बेहोश करने के बाद पीतल व बाइक चोरी करने की बात कबूली। चोरी का कुछ माल बेचकर आरोपियों ने अपाचे बाइक खरीदी थी।
पुलिस के अनुसार चोरी की स्प्लेंडर बाइक एक अन्य साथी रवि के पास है, जिसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, व0उ0नि0 राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक समीप पांडेय, उपनिरीक्षक आशीष भट्ट, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश समेत पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *