हेड रियाज अली की सुरागरसी से स्मैक तस्करी का खुलासा, 15.82 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
लक्सर। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। कार्रवाई में नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की अहम भूमिका रही। उनकी सूचना और सुरागरसी के आधार पर लक्सर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीमें क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार नजर रख रही हैं।
14/15 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिला। हेड कांस्टेबल रियाज अली की मेहनत और सूचना के आधार पर लक्सर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुशरत पुत्र रियासत, निवासी ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव उनियाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र चौहान, हेड कांस्टेबल अरविन्द रावत और कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह शामिल रहे। वहीं नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली ने तस्कर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में अहम सफलता माना जा रहा है।




