Uncategorized

जनपद शैक्षणिक संग्रहालय, मुज़फ्फर नगर में होगा 07 दिवसीय कार्यशाला शिविर का आयोजन

लोक चित्रकला कार्यशाला
“सृजन” का हुआ शुभारंभ

जनपद शैक्षणिक संग्रहालय, मुज़फ्फर नगर में होगा
07 दिवसीय कार्यशाला/ शिविर का आयोजन

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित
लोक चित्रकला कार्यशाला सृजन का आयोजन किया गया।
इसका विधिवत उद्घाटन श्री हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर तथा पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य श्री सुभाषचंद जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। यह शिविर 20जुलाई से आरंभ होकर 26जुलाई को समाप्त होगा जिसमें सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने कार्यक्रम को जनपद मुजफ्फरनगर के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवन शैली से तनाव से बचने का सहज और सरल साधन कला-साधना है कला न केवल तनाव से बचाती है अपितु व्यक्तित्व को भी प्रभावशाली बनाती है ।
प्रधानाचार्य श्री सुभाषचंद जी ने शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को आशीष वचन देते हुए कहा कि जिला शैक्षणिक संग्रहालय इस तरह के कार्यक्रम लंबे समय से करता आ रहा है अब ओर निरंतरता से अधिक संख्या में ऐसे कार्यक्रम कराए जाएंगे जिससे जनपद की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान किया जा सके।

जनपद शैक्षिक संग्रहालय प्रभारी श्रीमती ममता रानी ने बाल कलाकारों/ विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविध कला एवं संस्कृतियों का देश है जिसमें ग्रामीण परिवेश में विभिन्न कलाएं परिलक्षित होती है उसमें लोक कलाओं का बड़ा योगदान है। हम यह प्रयास करेंगे कि इन 7 दिनों में बच्चों को अपनी कला संस्कृति के बारे में अवगत करा सके।

जिला पुस्तकालय प्रभारी डॉ रणवीर सिंह
एवं
डॉ राजीव कुमार जी द्वारा बच्चों/ विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया
और इस 07 दिवसीय शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
इस प्रशिक्षण में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता श्री प्रवीण कुमार सैनी बच्चों को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण देंगे। श्री प्रवीण कुमार सैनी जी दीर्घकाल से कला के क्षेत्र में प्रसिद्ध कलाकार के रूप में स्थापित हैं।कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार, श्रीमती पूनम रानी,श्री रणवीर सिंह, डॉ राजीव कुमार, पुनीत राठी, सागर कल्याण प्रशांत तथा प्रशिक्षु विद्यार्थी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *