Uncategorized

महाराजा भागीरथ की प्रतिमा अक्टूबर में होगी स्थापित, टिकट मिला तो 2027 का चुनाव पूरे दमखम से लड़ूंगा: विजय सैनी

महाराजा भागीरथ की प्रतिमा अक्टूबर में होगी स्थापित, टिकट मिला तो 2027 का चुनाव पूरे दमखम से लड़ूंगा: विजय सैनी

लक्सर/खानपुर। सैनी समाज की आयोजित प्रेस वार्ता में समाज के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि आगामी अक्टूबर माह में महाराजा भागीरथ की प्रतिमा का स्थापना समारोह उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा, जहां पहले से प्रतिमा स्थापित है। समाज के लोगों के सहयोग और सहभागिता से इस आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ विजय सैनी ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट देती है तो वह पूरे दमखम और पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पार्टी किसी अन्य प्रत्याशी को टिकट देने का निर्णय लेती है तो वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए संगठन के साथ मजबूती से कार्य करेंगे।
वहीं, सैनी समाज के जिला अध्यक्ष बाबू राम ने कहा कि समाज को संगठित कर महाराजा भागीरथ प्रतिमा स्थापना समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सैनी समाज को विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व देती है तो पूरा समाज एकजुट होकर खानपुर और लक्सर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास करेगा।
प्रेस वार्ता में समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सैनी समाज सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू रायसी, बाबूराम सैनी, अमित सैनी, सुभाष सैनी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं सैनी समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान समाज में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *