संयुक्त मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत करने का अभियान तेज, पदाधिकारियों को जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश उत्तर प्रदेश उत्तराखंडभारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा माध्यम है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क स्थापित करें तथा संगठन की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार समय की आवश्यकता है।चौधरी शाह आलम ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का भी आह्वान किया।उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भी जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।जय जवान जय किसान जय मजदूर




