Uncategorized

उत्तराखंड अपर पीसीएस में चयनित हुए अभिषेक अग्रवाल, हर्ष महाविद्यालय में खुशी की लहर

उत्तराखंड अपर पीसीएस में चयनित हुए अभिषेक अग्रवाल, हर्ष महाविद्यालय में खुशी की लहर

लक्सर हर्ष विद्या मंदिर पी.जी. कॉलेज, रायसी के भूगोल विभाग के पूर्व छात्र अभिषेक अग्रवाल का उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा में सीईओ जिला पंचायत पद पर चयन होने पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. के.पी. सिंह एवं प्राचार्य प्रो. आदित्य गौतम ने अभिषेक को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता को अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सरल भारद्वाज ने कहा कि अभिषेक ने परास्नातक, यूजीसी-नेट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुरली सिंह ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया, वहीं डॉ. अतुल कुमार दुबे ने कहा कि लगातार संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बल पर अभिषेक ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता पर महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *