Uncategorized

सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश… JSS नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर दिखा उत्साह

सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश… JSS नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर दिखा उत्साह लक्सर JSS Nursing College रायसी में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नर्सिंग स्टाफ की शानदार सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: नर्सिंग की आर्थिक शक्ति” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा, करुणा और मानवता का अद्भुत संदेश देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं आधुनिक नर्सिंग की जनक Florence Nightingale के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग पेशे के महत्व पर प्रभावशाली भाषण, आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी, रंगोली एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अंतिम वर्ष की छात्राओं द्वारा आयोजित लैंप लाइटिंग सेरेमनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें छात्राओं ने नाइटिंगेल शपथ लेकर मानवता की सेवा का संकल्प लिया।इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. कटार सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि नर्सें केवल स्वास्थ्य सेवाओं का हिस्सा नहीं बल्कि समाज की सबसे बड़ी मानव सेवा शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों के दर्द को समझकर उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और नर्सिंग ऐसा महान पेशा है जो समर्पण, धैर्य और करुणा की मिसाल पेश करता है। डॉ. कटार सिंह ने कहा कि JSS नर्सिंग कॉलेज का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील और कुशल नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करना है जो देश और समाज की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने सभी नर्सिंग स्टाफ एवं विद्यार्थियों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी तथा क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम के समापन पर पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल दिखाई दिया तथा सभी ने नर्सिंग समुदाय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *