मुस्तफाबाद में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जियाउद्दीन अहमद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर योगेश त्यागी और डॉक्टर नितिन त्यागी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में CHO ईतीपाल सहित ग्राम पंचायत में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं, बेबी, गंगा मूर्ति, सविता, मधु, अंजू, सहन्दर और संतलेश ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें, एक्स-रे, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, सामान्य रोगों की जांच और आवश्यक परामर्श दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।ग्राम प्रधान ने बताया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें अपने गांव में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिल जाती है। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।




