Uncategorized

यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद

रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल के कैम्प कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ हैं और युवाओं की मेहनत से ही कांग्रेस पार्टी चुनाव में मजबूती के साथ सत्ता में आएगी।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के रीति-नीति,संस्कृति और समाज सेवा के उद्देश्यों को यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी जन-जन तक पहुंच जाएंगे।उन्होंने कहा कि इनकी मेहनत से ही पार्टी आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।यूथ कांग्रेस रुड़की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी,महानगर अध्यक्ष ओवैस अंसारी,प्रदेश महासचिव अब्दुल समद,समाज जिला महासचिव प्रवेज आलम,हार्दिक त्यागी,उज्ज्वल पंडित तथा मंगलोर विधानसभा अध्यक्ष गूलिस्तान का सम्मान किया गया।इस अवसर पर नावेद अली,मेहरुद्दीन मलिक,आशीष अग्रवाल तथा निजामुल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *