रुड़की।भारतीय जनता पार्टी के सैंतालीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय,रुड़की में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई,जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष से शिखर तक के गौरवशाली सफर को विस्तार से बताया।उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि ने भी अपने उद्बोधन में पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला तथा सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया,इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उत्सव का आनंद साझा किया।भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,सागर गोयल,जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,संजीव तोमर,भीम सिंह,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,पंकज नंदा,सुदेश चौधरी,नीलकमल शर्मा,राहुल मुल्तानी,रमेश जोशी,आदित्य रोड,अंकित गौतम,सुशील रावत,प्रतिभा चौहान,अनीस गौड़ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष,तेजपाल मौर्य,प्रदीप पाल,श्रीमती मंजू रावत,ममताेश चहेल,सतीश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




