वन विभाग व खानपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता!ऑपरेशन प्रहार के तहत ५४ सागौन गिल्टे और ट्रक समेत २ तस्कर दबोचे

खानपुर वन संपदा की रक्षा और अवैध लकड़ी तस्करी पर सख्त प्रहार करते हुए हरिद्वार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। रविवार देर रात कोतवाली खानपुर की पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सीमा पर चौकी वालावाली में संदिग्ध ट्रक (UA-01-6415) को रोका। चेकिंग के दौरान ट्रक में ५४ नग प्रीमियम सागौन (Teak) की गिल्टे लकड़ी बिना किसी वैध परमिट या कागजात के लदी हुई मिली।प्रभारी निरीक्षक डी.एस. कोहली के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक मुकीम (२८) और सवार जुल्फान (३५) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास लकड़ी की कोई वैध डाक्यूमेंट्स नहीं मिले।संयुक्त अभियान की खासियत:हरिद्वार के एसएसपी के सख्त निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत पुलिस और वन विभाग की यह संयुक्त मुहिम अवैध वन उत्पादों की तस्करी को पूरी तरह कुचलने के लिए चलाई जा रही है। यह कार्रवाई लगातार दूसरी बड़ी सफलता है, जिसमें मूल्यवान सागौन लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया। कोतवाली खानपुर में अवैध लकड़ी तस्करी का मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है। वन विभाग की टीम भी मामले की आगे की जांच में शामिल है।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदमसागौन जैसी दुर्लभ और मूल्यवान लकड़ी की अवैध कटाई व तस्करी न सिर्फ वन संपदा को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी प्रभावित करती है। पुलिस और वन विभाग की यह समन्वयपूर्ण कार्यवाही ऐसे माफियाओं के लिए सख्त संदेश है। जनता से अपील: यदि आपको अवैध लकड़ी तस्करी या वन संपदा से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या वन विभाग को सूचित करें।वन विभाग व पुलिस का यह संयुक्त अभियान वन धरोहर की सुरक्षा के लिए सराहनीय कदम है और इससे स्पष्ट है कि अवैध गतिविधियों पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।




