Uncategorized

श्री दुर्गा मां मंदिर समिति,रुड़की द्वारा दो कन्याओं के विवाह समारोह में पहुंच नगर के गणमान्यजनों ने दिया आशीर्वाद

रुड़की।श्री दुर्गा चौक मंदिर समिति,रूड़की द्वारा दो कन्याओं के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नगर के गणमान्यजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया तथा इस पुनीत एवं सराहनीय कार्य के लिए मंदिर समिति को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिर समिति के पदाधिकारी लगातार ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हैं,जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा आई बारात में लोगों की भोजन व्यवस्था के साथ ही विवाह का सभी सामान भी वर-वधु को दिया जाता है,जो बहुत ही पुण्य का कार्य है।भाजपा युवा नेता इंजीनियर चैरब जैन व समाजसेविका पूजा गुप्ता ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री दुर्गा मां मंदिर समिति द्वारा समाज के ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए जो सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं वह सराहनीय हैं।विवाह की रस्म पंडित रोहित शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई।इस अवसर पर अनिल अग्रवाल,प्रधान अशोक वर्मा,सत्येंद्र पाल,संजय भगत,सोनी रोड,सुमित कुमार अग्रवाल,अंशु सिंघल,मोनिका,अनीता गुप्ता,ममता वर्मा,रूबी,निधि त्यागी,सुमित कुमार, सोनी रोड,अंजलि,रोहित कुमार,रुमकेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *