Uncategorized

ए सर्टिफिकेट की परीक्षा का आयोजन। खानपुर क्षेत्र के भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर मे रविवार 18 जनवरी 2026 को ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया।

ए सर्टिफिकेट की परीक्षा का आयोजन। खानपुर क्षेत्र के भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर मे रविवार 18 जनवरी 2026 को ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया।

परीक्षा का आयोजन 84 बटालियन एन0सी0सी0 रूड़की, कर्नल अमन कुमार के दिशा निर्देशन मे भगवान शंकर इंटर कॉलेज में किया। जिसमें 91 एनसीसी कॉर्डेटों ने भाग लिया जबकि एक क्रेडिट अनुपस्थित रहा, परीक्षा का आरंभ सर्वप्रथम सूबेदार सुभाष चंद्र के निर्देशन में ड्रिल टेस्ट लेकर किया गया, हवलदार सुबोध कुमार द्वारा वेपन ट्रेनिंग तथा हवलदार दीपक सिंह द्वारा मानचित्र व फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट की प्रयोगात्मक परीक्षा ली गई, और इसके बाद ए सर्टिफिकेट की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर पारस चौधरी सेकंड ऑफिसर,अनुज पांडे सेकंड ऑफिसर व आलोक भूषण द्वारा परीक्षा मे सहयोगी रहकर कार्य किया, तथा लोकेश कुमार, अंकित कुमार भी उपस्थित रहे, एनसीसी कैडेट आर्यन सैनी,मोहित कुमार खुशी पवार आदि एनसीसी कैडेटों ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *