राष्ट्रीय नौजवान जनता दल ने की मध्य प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना
आज राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साजिद अली ने एक मीटिंग में मध्य प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनता के प्रति इतनी लापरवाह एवं असंवेदनशील हो सकती है ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा । उन्होंने आगे कहा की इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से 17 लोगों की मौतों पर सरकार के मंत्री असंवेदनशील जवाब मीडिया को देते है एवं सरकार के मुखिया किसी की जवाबदेही तक तय नहीं कर पा रहे है ना कोई गिरफ्तारी ना कोई FIR दर्ज की गई । अभी कुछ समय पूर्व छिंदवाड़ा में भी ज़हरीला कफ सीरप पीने से 29 बच्चों की मौत हो गई थी उस पर भी सरकार का कोई नुमाइंदा शर्मिंदा तक नहीं है । ट्रैफिक में फंसकर 3 ज़िंदगी इंदौर मे दम तोड़ गई वो भी सबसे स्वच्छ शहर में, सुनकर ही दिल झकझोर जाता है । रामनवमी पर बावड़ी धंसने से 36 लोगों की मृत्यु हो गई पर किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई । अब तो ऐसा लगने लगा जैसे मौतें कोई घटना नहीं बल्कि सिस्टम का हिस्सा हो गई हो अब सवाल ये तो छोड़ ही दो की ये मर क्यों रहे है सवाल ये मायने रखता है कि हम जिंदा होकर भी चुप क्यूं ? उन्होंने आगे कहा कि जब तक मरने वाला कोई और है तब तक सब ठीक लगता है जिनके भी घर उजड़े शायद उनकी चीखें टीवी की आवाज़ से भी कम है और जो जिंदा है वे सत्ता का परोसा हुआ ऐसा धतूरा खा चुके है कि दिमाग़ सुन्न एवं ज़मीर लकवाग्रस्त है । एक जमाना था जब सरकारें जनता से डरती थी परन्तु अब इस सर्कसी सरकारों के इशारे पर जनता नाच रही है , जनता को इस गुलामी से बाहर आना होगा वरना जनता का भविष्य गुलामी की मानसिकता मे ज़कड़ता जायेगा। राष्ट्रीय नौजवान जनता दल हमेशा जनता को सजग एवं जगाने का कार्य करता रहेगा ।




