इब्राहिमपुर मार्ग बदहाल, हादसों का सिलसिला जारी
ग्राम इक्कड़ से इब्राहिमपुर आने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों पूरी तरह बदहाल स्थिति में है।

राव इस्तियाक के घर से कब्रिस्तान तक का रास्ता पूरी तरह टूट चुका है, जिससे रोजाना राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


आज इसी मार्ग पर एक ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और रिक्शा चालक की जान बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार क्षेत्रीय विधायक अनुपमा रावत से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार ग्रामीणों को आश्वासन दिया जाता हैं लोगों में रोष व्याप्त है और वे मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि हादसों पर लगाम लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।




