Uncategorized

समाजवादी पार्टी ने हर्ष से मनाई महर्षि वाल्मीकी जयंतीमुजफ्फरनगर

समाजवादी पार्टी ने हर्ष से मनाई महर्षि वाल्मीकी जयंती
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सभी महापुरुष व सभी धर्म के सम्मान के क्रम में उनके निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर आदि कवि व रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी जयंती हर्ष के साथ मनाई गई।


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने महर्षि वाल्मीकी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि सभी महापुरुष व सभी धर्मों जातियों का सम्मान हमेशा करना समाजवादी पार्टी की पहचान है। उन्होंने इस अवसर पर उनके मानवता हित के बताए गए मार्ग पर चलने के लिए संकल्प का आह्वान किया।
महर्षि वाल्मीकी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा सभासद सुंदर सिंह,सपा सभासद हसीब राणा,सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी,सपा नेता इमलाक प्रधान,जिला सचिव पवन पाल, फिरोज अख्तर,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष तरूण सौदे एडवोकेट,सपा छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष जुनेद आलम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र मौर्य, डॉ अलीशेर अंसारी,फैसल राणा एडवोकेट,मौ०मेंहदी, हुसैन राणा,लोकेंद्र कुमार,फरमान चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *