Uncategorized

मुजफ्फरनगर: युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर: युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए युवक अफसार की हत्या में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को दक्षिणी खालापार निवासी अफसार की कुछ युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने निरीक्षण कर टीम का गठन किया।

गठित टीम ने 19 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर मीनाक्षी चौक के पास से आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मोटरसाइकिल तेज चलाने पर मृतक अफसार ने विरोध किया था, जिसको लेकर कहासुनी के बाद आरोपी साथियों संग घर लौटे और चाकू से हमला कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आवेज पुत्र अनवार निवासी फिरदौसनगर (उम्र 25 वर्ष)
  2. तालिब उर्फ साहिल पुत्र इमदाद निवासी फिरदौसनगर (उम्र 26 वर्ष)

फरार आरोपी:

  • अन्नु मैम्बर पुत्र अब्दुल करीम निवासी फिरदौसनगर।

बरामदगी:

  • हत्या में प्रयुक्त एक अवैध चाकू
  • बुलेट मोटरसाइकिल (UP 12 BU 4865)

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *