झबरेड़ी कला से बड़ी खबर


भारतीय जनता पार्टी ने झबरेड़ी कला निवासी सचिन कुमार को जिला मंत्री का पदभार सौंपा है। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सचिन कुमार के आवास पर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
यह पद मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।




