Uncategorized

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ “उच्च शिक्षा आपके द्वार” कार्यक्रम, छात्रों को दी गई ऑनलाइन शिक्षा की जानकारी

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ “उच्च शिक्षा आपके द्वार” कार्यक्रम, छात्रों को दी गई ऑनलाइन शिक्षा की जानकारी
रिपोर्ट: महिपाल शर्मा

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में 6 अगस्त 2025 को “उच्च शिक्षा आपके द्वार” प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने की। उनके साथ डॉ. ललित पंत और डॉ. विवेक ममगाई भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र मनमोहन शुक्ला द्वारा वैदिक मंगलाचरण से हुई।
डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना 2005 में हुई थी और आज यह प्रदेश का अग्रणी मुक्त विश्वविद्यालय बन चुका है, जिसमें हर सत्र में 50,000 से अधिक छात्र अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में भी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। यहाँ B.A, M.A, Ph.D, B.Ed, योग डिप्लोमा सहित अनेक कोर्स संचालित होते हैं, जिनमें प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

डॉ. ललित पंत और डॉ. विवेक ममगाई ने संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की जननी बताते हुए कहा कि भाषा जोड़ने का कार्य करती है और शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना ही विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग के आचार्य डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट, डॉ. प्रकाश चंद्र पंत, डॉ. बिंदुमती द्विवेदी और श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ और छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट uou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *