Uncategorized

लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों की अनुपलब्धता को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने जताई चिंता, विधायक उमेश कुमार ने दिया समाधान का आश्वासन

लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों की अनुपलब्धता को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने जताई चिंता, विधायक उमेश कुमार ने दिया समाधान का आश्वासन

लक्सर, हरिद्वार।
आज लक्सर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने फोन के माध्यम से खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा से संपर्क कर लक्सर की एक अत्यंत गंभीर और पुरानी समस्या — लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की अनुपलब्धता — को प्रमुखता से उठाया।

मनोज वर्मा ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराए जाने पर विधायक उमेश कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लक्सर क्षेत्र की आम जनता की बेहद महत्वपूर्ण मांग है, जिससे वर्षों से लोग जूझ रहे हैं।

वहीं, विधायक उमेश कुमार शर्मा ने भी आश्वासन देते हुए कहा कि अब इस समस्या को हल करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर तक संघर्ष करना पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस बार यह प्रयास केवल “फोटोशूट” तक सीमित नहीं रहेगा, जैसा कि पूर्व में कुछ नेताओं द्वारा किया गया था। इस बार समस्या की जड़ तक जाकर उसका स्थायी समाधान कराया जाएगा।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों की सुविधा बहाल करवाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

यह खबर लक्सर की जनता के लिए एक उम्मीद की किरण के रूप में देखी जा रही है, जो लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *