कांग्रेसी वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने पर धरने पर l हाल ही मे राज्य की बीजेपी सरकार ने वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदल कर योग स्थली कर दिया जिसे लेकर जनता मे आक्रोश है आज दूसरे दिन जारी धरने मे शामिल होकर कांग्रेस प्रदेश सचिव राव फरमान अली एडवोकेट ने कहा की वंदना कटारिया रानीपुर विधानसभा के सलेमपुर रोशनबाद की बेटी है वंदना ने हरिद्वार व उत्तराखण्ड राज्य के साथ भारत देश का नाम रोशन किया वंदना महिला हॉकी की बेहतरीन खिलाडी है और महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान है कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा की भाजपा हमेशा दलित विरोधी रही है भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोकला है हम किसी भी सूरत मे नाम बदलने नहीं देंगे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा की भाजपा सरकार ने यह नाम बदलने का काम योगगुरु रामदेव के इशारे पर किया है क्योकि कुछ ही दुरी पर लाला रामदेव का योगग्राम वंदना कटारिया पर हमें गर्व है हम किसी भी कीमत पर अपने क्षेत्र मे अपनी बहन वंदना के नाम से बने वंन्दना कटारिया स्पोर्ट्स हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदलने देंगे हम अनिश्चितकालीन धरने पर है




