Uncategorized

छात्राओं के चेहरों पर छाई खुशी की लहर, मिठाइयों से मनाया सफलता का जश्न रिपोर्ट: सलीम उमरहरिद्वार (हिन्दी समाचार प्लस 24×7)

छात्राओं के चेहरों पर छाई खुशी की लहर, मिठाइयों से मनाया सफलता का जश्न
रिपोर्ट: सलीम उमर
हरिद्वार (हिन्दी समाचार प्लस 24×7)

सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, रावली मेहदूद, बहादराबाद, हरिद्वार की छात्राओं के चेहरों पर परीक्षा परिणाम के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। शानदार प्रदर्शन के चलते स्कूल परिसर में मिठाइयां बांटी गईं और जश्न का माहौल रहा।

छात्रा काजल ने 320 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड दर्ज किया, वहीं स्वीती रावत ने 308, विजेता ने 312 और नेनापाल ने 327 अंक प्राप्त किए। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, मार्गदर्शन और लगन से ही यह परिणाम संभव हो पाया है।

छात्राओं ने बताया कि उन्हें अपने माता-पिता से भी भरपूर सहयोग मिला, जिसकी वजह से वे इतने अच्छे अंक प्राप्त कर सकीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे चलकर अपने शिक्षकों, माता-पिता और गांव का नाम रोशन करेंगी।

स्कूल प्रबंधक सोमपाल ने इस अवसर पर कहा, “बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए माता-पिता को उन्हें हर सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग नहीं मिलता तो वे भटक सकते हैं। स्कूल की ओर से भी बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान की जाती है और आगे भी की जाएगी।”

स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक कमल कुमार ने भी सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, “आज का दिन हमारे लिए गर्व और खुशी का दिन है। बच्चों ने जिस मेहनत से यह परिणाम हासिल किया है, वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। हमें पूरा विश्वास है कि ये छात्राएं आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगी और हमारे विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।”

इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी मनोरमा, जितेंद्र, बबीता, चेतना चौहान, प्रीति रानी, सुगेंद्र कुमार, विनीता सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *