श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में विदाई समारोह धूमधाम से संपन्न
हरिद्वार: श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज, डाडा पट्टी में छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी, हिंदी साहित्यकार, ब्रांड एंबेसडर नगर पंचायत इमलीखेड़ा-भगवानपुर और देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दृढ़ निश्चय और अनुशासन के साथ कार्य करने से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने भी छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं आज उच्च पदों पर कार्य कर देश की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य कोमल सैनी, अनिल सैनी, विशेष सैनी, पिंटू सैनी, साक्षी सैनी, निकिता उपाध्याय, सागर बर्मन, ज्योति सैनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, और विदाई के इस भावुक पल को यादगार बनाया।




