Uncategorized

80 लीटर अवैध कच्ची शराब,भट्टी व उपकरण के साथ पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा,।

80 लीटर अवैध कच्ची शराब,भट्टी व उपकरण के साथ पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा,।
लक्सर पुलिस के द्वारा अवैध कच्ची शराब में भट्टी उपकरण के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, उससे 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब स्मेंक चरस गांजा आदि नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावित कार्यवाही करने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली प्रभारी थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया था,। जिसमें पुलिस टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया,। उससे 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के भट्टी उपकरण भी बरामद हुए लगभग 250 लीटर लहन जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया,। पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम पारस पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम रामपुर रायघटी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष बताया उसको पकड़ने वाली पुलिस टीम में भीक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह रायसी पुलिस चौकी प्रभारी कमलकांत रतूडी कांस्टेबल अनिल वर्मा मदन सिंह संदीप रावत वीरेंद्र बनोला शामिल रहे, पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पकड़े गए व्यक्ति को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *