रुड़की।कौमी एकता क्लब की ओर से दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कुश्ती भारतवर्ष का एक प्राचीन खेल है।हमारे देश में यह खेल बहुत ही प्रचलित है।उन्होंने दंगल में आए देश के कोने-कोने से आए सभी पहलवानों को बधाई दी तथा कहा कि वह यह खेल राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि कुश्ती के खेल से शारीरिक शक्ति बढ़ती है और यह खेल आज देश के कोने-कोने में प्रचलित है।फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष व समाजसेवी चैरब जैन पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के युवाओं को भी स्कूल इस खेल में रुचि लेनी चाहिए।यह खेल भारत में खेले जाने वाला प्राचीन खेल है।वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने खेल आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कुश्ती के खेल से युवाओं का शारीरिक विकास तो होता ही है,इसके माध्यम से वह अपने क्षेत्र एवं अपने परिवार का नाम भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया तथा अंत में अतिथियों द्वारा सभी पहलवानों का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह,युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह,पवन तोमर,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम,समाजसेवी आदिल फरीदी,मास्टर नागेंद्र सिंह,सूफी मोहम्मद राशिद व संयोजक रियाज कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related Articles
अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शनराज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम
अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शनराज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम हरिद्वार 23 जुलाई 2025-सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। जिला खान अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यम से अवैध खनन […]
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गायत्री तपोवन में विचार गोष्ठी,पत्रकारों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गायत्री तपोवन में विचार गोष्ठी,पत्रकारों को किया सम्मानितहरिद्वार।गायत्री तपोवन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान पत्रकारों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री तपोवन के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संपत राज सिंघल ने की।मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार […]
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक कदम: ‘केदार मानस पञ्चाङ्ग’ और ‘शोध प्रज्ञा’ का विमोचन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक कदम: ‘केदार मानस पञ्चाङ्ग’ और ‘शोध प्रज्ञा’ का विमोचन हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय ने संस्कृत साहित्य, वैदिक परम्परा और शोध के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अपना पहला केदार मानस पञ्चाङ्ग प्रकाशित किया है। इस पञ्चाङ्ग का भव्य विमोचन मंगलवार को लोकभवन, देहरादून में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं […]



