रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
बदमाशों द्वारा कल देर रात एक दवा कंपनी में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर मचाई दहशत, मुट भेड़ में दो को लगी गोली, एक फरार l
बीती देर सांय सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा दवा कंपनी में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कई लोगों को घायल कर दिया जिनको तत्काल मेट्रो अस्पताल ले जाया गया।
सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीमें गठित करने हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही मेट्रो अस्पताल पहुंचकर घायलों की हाल जाना।
एसएसपी के कड़े दिशा-निर्देशन पर पूरे जनपद में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस को लगभग 12 घंटे के बाद सफलता हाथ लगी।
आज सुबह लगभग 07:30 बजे हर्बल चौक पर सिडकुल पुलिस को चेकिंग के दौरान 01 बुलेट मोटर साइकिल पर 03 संदिग्ध आते दिखाई दिए जिनको रोकने का प्रयास किया गया जो पुलिस की कड़ी चेकिंग को देखकर चिन्मय कॉलेज की तरफ भागे पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल का पीछा करने पर बाएं तरफ कच्चे रास्ते की ओर भागकर कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलने से नीचे गिर गए एवं पुलिस पर फायरिंग की जिसपर पुलिस टीम द्वारा जवाबी फ़ायरिंग में दो व्यक्तियों के पैर में गोली लगी व तीसरा व्यक्ति झाड़ियों का फ़ायदा उठाकर फ़रार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
घायल बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
क्या था घटनाक्रम–
कल बृहस्पतिवार को देर शाम शिवालिक नगर क्षेत्र में राहुल, धनुष, मोहित, विकास अंबरीश आदि कुलदीप बिश्नोई व आयुष तोमर के साथ बैठकर शराब पी रहे थे तभी इनके बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया जो थोड़े ही समय में काफी ज्यादा बढ़ गया। जब राहुल इत्यादि लड़कों को लगा कि माहौल बिगड़ चुका है तो वे लोग वहां से चले गए लेकिन आयुष पक्ष के लड़कों द्वारा इनका लगातार पीछा किया गया और एक प्रमुख दवा कंपनी के गेट के बाहर इन पर फायर कर दिया जिस पर चारे लगने से जब यह लोग घायल हुए तो अपने आप को बचाने के लिए गेट के अंदर चले गए जिस पर आयुष व पक्ष के लड़कों द्वारा गेट के अंदर ही दोबारा इन पर फायरिंग की गई जिसमें बीच बचाव के दौरान कंपनी में काम कर रहे कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया।
घायल अभियुक्त
कुलदीप बिश्नोई पुत्र स्वर्गीय सुरेश सिंह, निवासी शनिदेव मंदिर के पास रोशनाबाद सिडकुल, आयुष तोमर पुत्र सत्येंद्र तोमर, निवासी ग्राम सिरसाली थाना बिनौली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश हाल पता रामधाम कालोनी थाना सिडकुल
आयुष तोमर का लम्बा आपराधिक इतिहास है जिसमें
बड़ौत बागपत, में उड़के खिलाफ हत्या, बलवा, गिरोहबंद गैंग चलाने के 8 मुक़दमे दर्ज़ हैं l
सत्येंद्र तोमर के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त किब्ज़ा रही है l




