आज दिनांक 27.08.2024 सुबह 10:30 बजे को रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब ) द्वारा टी.बी. से ग्रस्त 40 बच्चो के लिए राशन और 500 बच्चो के लिए किताबे और पेन ड्राइव का वितरण जैन कन्या इंटर कॉलेज, प्रेमपुरी, मुज़फ्फरनगर में किया गया I इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी ए नितिन कुमार अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन सुनील अग्रवाल, ,जोनल को ऑर्डिनेटर जोन 6, ब्लड डोनेशन 23-25, एन्ड पोलियो न्यू चेयर 2024-25 थे। I मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और क्लब के द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यो की प्रशंसा कीi क्लब अध्यक्ष रो कौशल कृष्ण ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे । कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो ममता अग्रवाल और रो डा विनोद वर्मा जी रहे I कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग श्री पंकज जैन (अध्यक्ष ) , श्री मनोज जैन (मंत्री) और कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती सारिका जैन का रहा I कार्यक्रम में रो अतुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष निशांक जैन, विनय सिंहल Adv, शैलेश कुच्छल आदि समस्त रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन परिवार उपस्थित रहे I इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानचार्य और पुरे स्टाफ और बच्चों का सहयोग मिला I क्लब सचिव रो नरेश शर्मा जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
क्लब सचिव
रो नरेश शर्मा
रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन



