Uncategorized

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,।

रिपोर्ट पहल सिंह

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,। लकसर आपसी रंजिश के चलते लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया, जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्व पर सतर्क दृष्टि से रखने हेतु निर्देश जारी किया गया था जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई, पुलिस टीम में, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन खोलिया, होमगार्ड प्रदीप आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे, आशीष पुत्र महिपाल उमरी 31 वर्ष निवासी दाबकी कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार व कपिल पुत्र विजेंदर उम्र 19 वर्ष निवासी बसेड़ी खादर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि अभियुक्त आशीष व कपिल को लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध 170 बीo एनo एसo एसo के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *