Uncategorized

खबर मंगलौर विधानसभा के गांव पीर पूरा से है।

रिपोर्ट शहजाद अली

खबर मंगलौर विधानसभा के गांव पीर पूरा से है।

जहां राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया है।

संवाददाता शहजाद अली

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना की बहन दया भड़ाना ने भाग लिया

और भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में मुस्लिम समाज से वोटो की अपील की है।

वही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी करतार सिंह भड़ाना को अपना पुण समर्थन का आश्वासन दिया है।

दया भड़ाना ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों से उनका पुराना नाता रहा है वह उनके भाई है और आज भी वह अपने भाइयों के बीच आई है। जहां से उन्हें निराशा नहीं होगी।

उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के लिए वोट मांगे और कहां की करतार सिंह भड़ाना मंगलौर विधानसभा के लोगों के बीच केवल सेवा करने के लिए आए हैं।

उनका उद्देश्य विकास करना है। और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

वही राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है

उसी तर्ज पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना भी मंगलोर विधानसभा में चहुंमुखी विकास कराएंगे।

जो भी मुस्लिम समाज के लोगों की समस्या होगी उन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उन समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

उन्होंने डोर टू डोर मुस्लिम समाज के लोगों से करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में वोट भी मांगे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फैजान अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *