मोबिन मलिक ने गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए सड़कों पर ठंडे पानी के जग लगाए

गाज़ियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी मोबिन मलिक ने दुआ फाउंडेशन की और से गर्मी मैं पानी की प्यास से निजात पाने के लिये शुरू की एक पहल, चिल चलती गर्मी ने इस बार सबके पसीने छुड़ा दिए हैं। लोगों को ना घर में सुकून है और ना ही बाहर। पहली बार तापमान में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, की जिससे लगातार मौतें भी हो रही हैं। हीट स्ट्रोक के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट की भी राय है कि लोग सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक घर से बाहर न निकले। अस्पताल भी मरीजों से भरे पड़े हैं, सबसे ज्यादा मरीज लू लगने और हीट स्ट्रोक के आ रहे हैं। गर्मी ने सभी को इस बार अपनी चपेट में अच्छे से ले रखा है। कई जगह पर तो तापमान 50 से 52 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले एक-दो हफ्ते से दिल्ली एनसीआर भयानक गर्मी से भभक रहा हैं। हीट वेव लोगों का उत्पीड़न कर रही है जिससे लोग काफी परेशान, बेहाल है। लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों और कई शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। लेकिन पैदल चलने वाले लोगों के लिए चुनौतियां जस की तस बनी हुई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगो को हो रही हैं। लोग अपने दफ्तर के लिए जल्दी निकलकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं लोगों को कुछ राहत देने के लिए जगह-जगह संस्थाओं द्वारा मीठा पानी बांटा जा रहा है। शहर में कई जगह सड़कों के किनारे वाटर कूलर और मटको की व्यवस्था की गई है। इसी बीच दुआ फाउंडेशन की ओर से भी गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए सड़कों पर ठंडे पानी के जग लगाए गए हैं ताकि रहा चलते लोगों को ठंडा पानी पीकर कुछ राहत मिल सके। फाउंडेशन के अध्यक्ष मोबिन मलिक ने कहां की इस बार शहर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों का काफी बुरा हाल हो गया है राह चलते व ऑफिस जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए फाउंडेशन द्वारा जगह-जगह ठंडे पानी के जग लगाए गए हैं, ताकि लोगों को थोड़ा सुकून मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी फाउंडेशन पहले भी ऐसे कई कार्य कर चुकी है जिसकी लोगों ने काफी सराहना की थी। कोविड के दौरान भी लोगों की काफी सहायता की गई थी। वही मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द ही बारिश होगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।




