रिपोर्ट शहजाद अली
प्रेम प्रसंग के चलते हैं बहू बनी सास की कातिल।
झबरेड़ा। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने कलंकित होते रिश्तों और अपने चरित्र पर पड़े दाग छुपाने के लिए किए गए कलयुगी बहु के कारनामें को जनता के सामने लाने की अपनी कोशिश में सफलता हासिल की आपको बता दें अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेडा निवासी सोनू कुमार ने अपनी मां सावित्री देवी को घेर में मृत अवस्था में पाया। अन्तिम संस्कार से पूर्व शव को नहलाने की प्रक्रिया के दौरान गले में फंदे के निशान पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पी0एम0 की कार्यवाही की गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ ही संदिग्ध प्रकरण की जांच में जुटी टीम की पड़ताल में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन है, साथ ही महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम संबंध भी थे। पति-पत्नी के झगड़ो से अज़ीज़ आकर मृतका घर से करीब 200-400 मीटर की दूरी पर स्थित घेर पर अकेले निवास कर रही थी।
पोस्टमार्टम से मामले में आया नया मोड़-
थाना झबरेड़ा पुलिस को अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें चिकित्सकों ने अपनी राय स्पष्ट करते हुए मृत्यु का कारण गला घोंटना बताया गया।
हत्या की वजह हुई साफ-
शादी के 05 साल होने के बाद भी मृतका की बहु विगत काफी समय से मां नही बन पा रही थी जिसका इलाज देहरादून और हरिद्वार के अस्पतालों से चल रहा था लेकिन कोई भी सकारात्मक रुझान नही मिला। इसी दौरान आधार कार्ड में बदलाव कराते समय बहु लक्ष्मी, आधार कार्ड सेन्टर में कार्यरत जौनी नाम के युवक के संपर्क में आयी। ये पहचान धीरे-धीरे प्रेम एवं अवैध सम्बन्ध में बदल गई जिसकी जानकारी मृतका को हो गयी थी। सास द्वारा बदनाम करने का डर दिखा कर कथित प्रेमी से सम्बन्ध तोडने के लिए लगातार मजबूर करने पर इन सब चीजों से छुटकारा पाने के लिए कथित बहु ने ये खौफनाक कदम उठाया।
हत्या के लिए कथित महिला और उसके प्रेमी (जौनी) ने योजना तैयार की जिसमें बहु ने जाकर चुपके से अपनी सास के घेर के दरवाजे की कुंडी तोड दी जौनी द्वारा उपलब्ध करायी गई व नींद की गोलियां खाने में मिलाकर सास को दे दी। परिवार में शादी का संगीत का कार्यक्रम था। रात 11.30 बजे संगीत कार्यक्रम खत्म होने पर बहु अपनी सास के घेर के अंदर गयी और चुपके से दरवाजे से अंदर आ गई और नींद के आगोश में सोई हुई सास का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने लक्ष्मी पत्नी सोनू निवासी अकबरपुर फाजिलपुर, जॉनी पुत्र विजेंद्र निवासी अकबरपुर फाजिलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना झबरेड़ा व अन्य थाना पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय में किए गए एक से बढ़कर एक शानदार खुलासों पर स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। वही पुलिस टीम में एसपी ग्रामीण स्वप्न कुमार सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, एसओ झबरेड़ा अंकुर शर्मा
दरोगा संजय पुनिया (चौकी प्रभारी इकबालपुर),महिला दरोगा अंशू चौधरी, हेड सिपाही रामवीर सिंह, सिपाही रणवीर सिंह, सिपाही देवेश मौजूद रहे।




