Haridwar News

ग्राम आत्मलपुर बोगला में आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषाहार बहुत ही घटिया स्तर का बांटा जा रहा है


बहादराबाद के निकटवर्ती ग्राम आत्मलपुर बोगला में आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषाहार बहुत ही घटिया स्तर का बांटा जा रहा है जिस का नमूना आज खजूर में देखने को मिला है आंगनबाड़ी से प्राप्त खजूर को दिखाते हुए एक लाभार्थी ने बताया कि यहां सभी राशन बहुत ही घटिया स्तर का है और जो आज खजूर मिला है उसमे भी कीड़े चल रहे हैं यही नहीं पहले भी इस तरीके की बहुत शिकायत आ चुकी है। उन्होंने बताया कि दलिया में भी इसी तरीके की कई बार शिकायत देखी जा चुकी हैं,किसमिश तो ऐसी मिलती है वो भी खाने लायक नही होती है फेकनी पड़ती है। जिसकी शिकायत भी की गई परंतु आज तक कोई समाधान नहीं हुआ नाम ना छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि यदा-कदा ही कुछ राशन अच्छा मिलता है। उनमें ज्यादा तर बहुत ही घटिया स्तर का राशन होता है। इस पोषाहार राशन की उन्होंने जिलाधिकारी से जाँच की मांग की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *